शादी का झांसा देकर एक महीने तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी अधिकारी गिरफ्तार
रायगढ़ . शादी का वादा कर युवती ने कई माह तक लगातार अनाचार करने वाले खरसिया नगर पालिका में पदस्थ राजस्व निरीक्षक को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे रिमांड में जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती का नगर पालिका खरसिया आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान उसका राजस्व निरीक्षक विकास भोय के साथ परिचय हुआ।
धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती गई दोनो में प्रेम हो गया और विकास ने मौके का फायदा उठाकर युवती को अपने प्रेम के जाल में फांस लिया। वहीं युवती को शादी का वादा कर करीब एक माह तक उसके साथ अनाचार करता रहा। पीड़िता जब भी राजस्व निरीक्षक को शादी की बात कहती तो वह टालमटोल कर उसका शोषण कर रहा था। इसी बीच 10 अक्टूबर को युवती ने जब आरोपी को शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया।
ऐसे में युवती को धोखे का एहसास हुआ और उसने 12 अक्टूबर को पहले तो अपने परिजनों को इस बारे में बताई। परिजनों से सलाह मशवीरा करने के बाद घटना की शिकायत खरसिया चौकी में की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले विवेचना में लिया।
Click & Read More Chhattisgarh News.