रायगढ़

मां के बैंक अकाउंट से गायब थे पैसे, देने लगी थाने जाने की धमकी तभी बेटे ने उठा लिया ये आत्मघाती कदम

मामला जान चौक जाएंगे आप, नबालिग लडक़े ने किया ऐसा काम
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2019, 8:51 PM IST
मां के बैंक अकाउंट से गायब थे पैसे, देने लगी थाने जाने की धमकी तभी बेटे ने उठा लिया ये आत्मघाती कदम
मां के बैंक अकाउंट से गायब थे पैसे, देने लगी थाने जाने की धमकी तभी बेटे ने उठा लिया ये आत्मघाती कदम

रायगढ़. अक्सर माता - पिता बच्चों को लेकर चिंतित तो रहते हैं लेकिन उनके मनोभावों को समझने में पीछे रह जातें है। इसका असर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से आ रही एक खबर से पता चलता है जहा एक नाबालिग लडक़े ने गुरुवार को कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसे उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघीझाप निवासी किरण कुमार राठिया पिता शहदराम राठिया (17) गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। जब उसकी तबीयत बिगडऩे लगी तो परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को सुबह उसकी मौत हो गई।

किरण के मौत के बारे में कयास लगाया जा रहा है कि किरण और उसकी मां का खाता एसबीआई बैंक में था। इससे दोनों का एटीएम कार्ड को किरण ही अपने पास रखता था। इस दौरान उसकी मां के खाते में 25 हजार रुपए थे तो किरण के खाते में 10 हजार रुपए । बुधवार को रुपए की जरूरत पडऩे पर किरण की मां रुपए निकालने के लिए बैंक गई तो वहां पता चला कि उसके खातें में बैलेंस ही नहीं है।

इससे नाराज होकर वह घर पहुंच कर परिजनों से चर्चा कर रही थी कि खाते की जांच कराऊंगी, जो भी दोषी होगा उसे जेल भिजवाऊंगी। इस दौरान गुरुवार को किरण की मां थाना जाने की तैयारी कर रही थी, तभी किरण ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Updated on:
21 Oct 2019, 8:51 PM IST
Published on: