रायगढ़

गोबरसिंघा निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गांव में प्रवेश करने वाले छह रास्ते किए गए सील, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Coronavirus: पीडि़त युवक के परिजनों के साथ उसके घर के आसपास के लोगों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया, स्वास्थ्य विभाग ने क्वारेंटाइन एरिया को कंटेनमेंट जोन किया घोषित
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 May 2020, 8:22 PM IST
गोबरसिंघा निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गांव में प्रवेश करने वाले छह रास्ते किए गए सील, क्षेत्र में दहशत का माहौल
गोबरसिंघा निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गांव में प्रवेश करने वाले छह रास्ते किए गए सील, क्षेत्र में दहशत का माहौल

रायगढ़. बरमकेला ब्लाक के गोबरसिंघा निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस गांव में प्रवेश करने के लिए छह मार्ग हैं, सभी को सील कर दिया गया है। किसी को बाहर जाने की अनुमति है ना ही कोई अंदर जा सकता है। सभी रास्तों को सील करते हुए पहरा लगा दिया गया है। पीडि़त युवक के परिजनों के साथ उसके घर के आसपास के लोगों का भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने क्वारेंटाइन एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

गुरुवार की शाम मेडिकल रिपोर्ट में बरमकेला ब्लाक के गोबरसिंघा निवासी दो लोगों को एक साथ कोरोना रिपोर्ट आया था। इसमें गोबरसिंघा निवासी एक युवक पिछले दिनों आईएएस की तैयारी करने दिल्ली गया था। 10 मई के आसपास उक्त युवक किसी तरह बरमकेला आया और अपने घर में ही रुका था। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दिया जिसके बाद उसे जांच के बाद गोबरसिंघा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक शाला में क्वारेंटाइन किया गया।

बरमकेला ब्लाक के गोबरसिंघा स्थित प्राथमिक शाला व हायर सेकेंडरी स्कूल को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। वहीं दोनों युवकों को अलग-अलग सेंटर में रखा गया था, जिसमें प्राथमिक शाला गोबरसिंह में एक था तो हायर सेकेंडरी स्कूल में 18 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया था। जिससे दोनों सेंटर के आसपास को कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है। ताकि इस क्षेत्र में कोई व्यक्ति प्रवेश न कर सके। हायर सेकेंडरी स्कूल में रखे गए अन्य श्रमिकों का भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आ सका है।

Updated on:
29 May 2020, 8:22 PM IST
Published on: