CG Dhan Kharidi: रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू होने के पूर्व से बिचौलिए व व्यापारी सक्रिय हो गए हैं जिसको लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू होने के पूर्व से बिचौलिए व व्यापारी सक्रिय हो गए हैं जिसको लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरूवार को रात में घरघोड़ा के घरघोड़ी क्षेत्र में एसडीएम के निर्देश पर संयुक्त टीम ने अवैध रूप से भंडारित 26 क्विंटल धान जब्त किया है।
घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता और नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा के नेतृत्व में में मंडी निरीक्षक व अन्य कर्मचारियों की टीम गुरूवार की रात में मिली सूचना के आधार पर घरघोड़ी निवासी अंगद यादव के घर में दबिश दिए। जांच के दौरान मकान में 26 क्विंटल (64 बोरा) अवैध धान पाया गया।
अंगद से जांच टीम ने पूछ-ताछ किया तो उसने बताया कि यह धान उद्यो डनसेना द्वारा वहां रखवाया गया था। मंडी एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए धान को जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। नियम अनुसार जब्त धान को फिलहाल मकान मालिक के सुपुर्द मे रखा गया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की विस्तृत जांच जारी रहेगी, और दोषियों पर आगे की कर्रवाई प्रस्तावित है।
धान खरीदी शुरू होने के पूर्व से अब तक सरकारी आकड़े पर गौर किया जाए तो २५ प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें 2532 क्विंटल धान जब्त किया गया है। उक्त प्रकरणों में मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके बाद भी बिचौलिए और व्यापारी केंद्रों में खपाने के फिराक में रवि सीजन व बाहरी धान खरीद रहे हैं।