रायगढ़

बिजली गिरने से खराब हो गया निगम का वीडियो कांफ्रेंसिंग सिस्टम

संसाधन खरीदी में कर दिया लाखों खर्च, मरम्मत में नहीं निकल रही पाई

2 min read
Jun 13, 2018
संसाधन खरीदी में कर दिया लाखों खर्च, मरम्मत में नहीं निकल रही पाई

रायगढ़. नगर निगम ने वीडियो कांफ्रें सिंग सिस्टम लगाने के लिए लाखों रुपए तो खर्च कर दिया, लेकिन यह छह माह ही चला और बिजली गाज से खराब हो गया। अब निगम के द्वारा इस सिस्टम को मरम्मत कराने के लिए एक पाई नहीं निकल रही है। इसकी वजह से पिछले दो माह से सिस्टम बिना उपयोग के रखा हुआ है।


अमृत मिशन योजना के तहत नगर निगम के सारे कार्य ऑन लाइन किया जाना है। ऐसे में इसकी एक कड़ी वीडियो कांफ्रेंसिंग भी है। नगर निगम को जब अमृत मिशन योजना के लिए चयनित किया गया तब निगम ने वीडियो कांफें्रसिंग का संसाधन खरीदी किया। यह खरीदी रायपुर की एक कंपनी से की गई थी।

ये भी पढ़ें

29 मई को एक्सपायरी हुआ बिस्किट, 2 जून को थोक में कर दिया सप्लाई

इसके लिए लाखों रुपए खर्च किए गए। वहीं करीब एक साल पहले इस संसाधन को लगाने के लिए भवन विभाग शाखा का चयन किया गया। स्थान चयन होने के बाद निगम के द्वारा तकनीशियनों को बुलाते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग का संसाधन लगाया गया।

बताया जा रहा है कि इस संसाधन का उपयोग छह माह ही किया गया था। इसके बाद एक बाद बिजली गाज से प्रभावित होने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग का सिस्टम खराब हो गया। यह तकनीकी खराबी नगर निगम के द्वारा अब तक दूर नहीं की जा सकी है। स्थिति यह है कि जिस भवन में उक्त संसाधन लगाए गए थे उसे ताला लगा दिया गया है।

एनआईसी विभाग का काटते हैं चक्कर
संसाधन खरीदी में कर दिया लाखों खर्च, मरम्मत में नहीं निकल रही पाई


पहले जगह के लिए एक साल तक रखे थे संसाधन
नगर निगम ने संसाधन की खरीदी कर ली, लेकिन इसके लिए जगह की तलाश नहीं कर सकी है। जगह नहीं मिलने की वजह से वीडियो कांफ्रेंं सिंग के संसाधन करीब एक साल से निगम में रखा हुआ था। वहीं जब भवन विभाग के प्रभारी का तबादला हुआ तक उक्त कमरे पर संसाधन लगाया गया।


-वीडियो कांफ्रेंसिंग के संसाधन में कुछ तकनीकी खराबी आने से वह बिगड़ी हालत में है। इसे सुधरवाने के लिए निर्देश दिया गया है।
-आरके भोजसिया, ईई, नगर निगम

ये भी पढ़ें

अनाथालय की युवती ने सबको चौंकाया, कहा मैने कोई गलत कदम उठाया तो CWC होगी जिम्मेदार
Published on:
13 Jun 2018 07:11 pm
Also Read
View All