रायगढ़

Weather Alert : आसमान से टूटा कहर… आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 2 गंभीर

Weather Alert : खेत में काम करने के दौरान आसमानी गाज से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Sep 05, 2023
खेत में काम करने के दौरान गिरी गाज एक महिला की मौत

रायगढ़। Weather Alert : खेत में काम करने के दौरान आसमानी गाज से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़मरिया में रविवार की दोपहर करीब 3 बजे तीन महिलाओं ने गांव के ही मनबोध के खेत में कम कर रही थी।

Weather Alert : इस दौरान अचानक मौसम में हुआ बदलाव और तेज बारिश के साथ आसमानी गाज गिर गई। इससे तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही खेत मालिक ने तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वही दो महिलाओं को का उपचार किया जा रहा है।

Weather Alert : इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गढ़उमरिया निवासी सविता यादव पति सुरेश यादव 38 साल, रामूला खड़िया और बीना खड़िया के साथ खेत में कम कर रही थी। तभी आसमानी राज गिर गया। इससे सविता की मौत हो गई तो वहीं रामूला खड़िया और बीना खड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों महिलाओं का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

Published on:
05 Sept 2023 02:01 pm
Also Read
View All