रायगढ़

Weather Update : मानसून की विदाई में दिखेगा द्रोणिका का असर, 24 घंटे के अंदर जमकर बरसेंगे बादल, ऑरेंज अलर्ट जारी

CG Weather Update : मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ वज्रपात भी हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2023, 6:30 PM IST
Weather Update : विदाई में दिखेगा द्रोणिका का असर, 24 घंटे के अंदर जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Weather Update : विदाई में दिखेगा द्रोणिका का असर, 24 घंटे के अंदर जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

रायगढ़। cg weather update : विगत सप्ताहभर से कभी धूप तो कभी हल्की बारिश के चलते मौसम में उमस भर गया था, लेकिन शनिवार से मौसम में बदलाव हुआ और रूक-रूक कर हो रही बारिश ने उमस से राहत दिलाई है। साथ ही मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ वज्रपात भी हो सकती है।

Weather Alert : विगत सप्ताह भर से मौसम साफ हो गई थी, जिससे कभी धूप तो कभी बादल होने के कारण मौसम में काफी उमस था, जिसका असर लोगों के सेहत पर भी पड़ने लगा था। वहीं बारिश नहीं होने से किसानों की भी चिंताए बढ़ गई थी। ऐसे में दो दिनों से फिर से मौसम में बदलाव हुआ है, जिससे रूक-रूक कर हो रही वर्षा से उमस से काफी राहत मिली है।

cg weather alert : साथ ही मौसम विभाग द्वारा यह भी अरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया गया है कि एक चक्रवात के चलते जिले के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे में भारी बारिश के साथ लाईटिंग होने की संभावना है। हालांकि रविवार को भी दोपहर में रूक-रूक कर तेज बारिश हुई है, जिससे देर शाम तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

तापमान दो से तीन डिग्री हो सकता है कम

Heavy Rain Alert : मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उससे लगे झारखंड के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई पर बना हुआ है। जिससे अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है, तथा एक द्रोणिका का निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है।

CG Heavy Rain Alert : जिससे जिले के अलग-अलग स्थानों में वर्षा के साथ आकाशीय गाज गिरने की संभावना है। साथ ही एक दिन मौसम साफ होने के बाद फिर से जिले में बारिश हो सकती है। जिसके चलते अगले तीन-चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कुछ खास वृद्धि होने की संभावना नहीं है।

Published on: