रायगढ़

इंजीनियर के अधीन काम करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर पर आया पत्नी का दिल, फिर पति को रास्ते से हटाने रची ये साजिश, पढि़ए खबर…

जूनियर होने के नाते वो इंजीनियर के घर अक्सर आना जाना करता था। इस बीच उनका प्यार हुआ और पति से पत्नी का विवाद का दौर शुरु हो गया।

3 min read
Jun 22, 2018
इंजीनियर के अधीन काम करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर पर आया पत्नी का दिल, फिर पति को रास्ते से हटाने रची ये साजिश, पढि़ए खबर...

रायगढ़. देर रात ड्यूटी कर घर आए तमनार जेपीएन के मैकेनिकल इंजीनियर हत्याकांड का खुलासा हो गया है। उस हत्यकांड का मास्टर माइंड कोई और नहीं बल्कि घर की बहू व मृतक की पत्नी ही थी। जिसका अवैध संबंंध इंजीनियर के अधीन काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर से था। जूनियर होने के नाते वो इंजीनियर के घर अक्सर आना जाना करता था। इस बीच उनका प्यार हुआ और पति से पत्नी का विवाद का दौर शुरु हो गया।

Read More : Yoga Day Chhattisgarh : हजारों लोगों ने योग कर निरोग रहने की सीखी कला, तस्वीरों में देखिए...
एक प्लान के तहत पत्नी, विवाद कर मायके गई। प्रेमी की मदद से पति को मारने का प्लान रचा। एक लाख रुपए की सुपारी देकर 40 हजार रुपए का भुगतान भी एडवांस के रुप में दिया। पुलिस ने पत्नी के बयान के आधार पर सबसे पहले उसके प्रेमी फिर हत्या को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिससे पूरा मामला पानी की तरह साफ हो गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी सहित 4 आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज गिरफ्तार किया। प्रेस वार्ता के दौरान एएसी हरीश राठौर ने इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें

निगम के स्टोर में जंग खा रहा फॉगिंग मशीन, मेडिकेटेड मच्छरदानी का भी कई वार्डों में नहीं हुआ वितरण, इधर बढऩे लगा मच्छरों का प्रकोप

तमनार के आमगांव में जेपीएल मैकेनिकल इंजीनियर की देर रात घर में घुस कर हत्या करने के मामले में जिस बात का शक था, आखिरकार वहीं हुआ। विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने व उसके बाद इंजीनियर पति की हत्या के बाद पुलिस को शुरुआत से ही पत्नी की भूमिका संदिग्ध लग रही थी। पर सबूत के अभाव में पुलिस भी उसे सीधे पूछताछ करने से परहेज कर रही थी। पर हत्या से जुड़े एक के बाद एक कड़ी को जोडऩे की जब पहल हुई तो घर की बहू का असली चेहरा सामने आया।

वर्ष 2012 में मैकेनिकल इंजीनियर शिवम मिश्रा की शादी हुई थी। एक बच्चा भी है। पर शादी के कुछ साल बाद शिवम के घर उसका अधीनस्थ कर्मचारी व कंप्यूटर ऑपरेटर कान्हा दास पिता सुधरीर दास 24 वर्ष, आना जाना करता था। जिसकी वजह से इंजीनियर की पत्नी का कान्हा के साथ ज्यादा मेलजोल बढ़ गया। जिसकी वजह से इंजीनियर को धोखे में रख पत्नी, कान्हा के साथ अवैध संबंध भी स्थापित कर रही थी।

इसकी वजह से आए दिन दंपती के बीच विवाद भी होता था। जिसके बाद प्लान कर तीन सप्ताह पहले वो मायके गई। जहां प्रेमी की मदद से पति को मारने एक लाख रुपए की सुपारी दी। शातिर अपराधी सूरज भान सिदार पिता नत्थुराम सिदार चितवाही तमनार व चनेश राम सिदार पिता सीताराम सिदार 22 वर्ष सराईडीपा चितवाही को 40 हजार रुपए का भुगतान भी कर किया। जिसके बाद शातिर अपराधियों ने नींद में इंजीनियर की घर में घुस कर हत्या कर दी।

करवा दी हत्या
पुलिस ने बताया कि वर्ष 2012 में परिजनों ने धूमधाम से शिवम मिश्रा की शादी ओडि़शा के सुंदरगढ़ निवासी युवती से की थी। पर शादी के कुछ साल बाद ही पत्नी, विवाह के दौरान बताए जाने वाले कसमें वादे व सात फेरों का भूल कर कंप्यूटर ऑपरेटर को दिल दे बैठी। जिसकी वजह से आगे चल कर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी।

एक ने दिखाया टार्च, दूसरे ने चलाई कुल्हाड़ी, तीसरा था घर के बाहर
पूछताछ में कान्हा ने बताया कि जब इंजीनियर की पत्नी व उसकी प्रेमिका ने पति को रास्ते से हटाने की बात कही। तब कान्हा, सूरज व चनेश को अपनी बाइक पर आमपाली ले गया। घर अंदर प्रवेश करने के बाद चनेश ने मोबाइल टार्च दिखाया। तब सूरजभान ने नींद में सोए शिवम के गर्दन पर टांगी से वार कर हत्या की। जबकि कान्हा, शिवम के घर के बाहर बाइक लेकर दोनों अपराधियों के आने का इंतजार कर रहा था। उनके बाहर आते ही तीनों बाइक से भाग गए। रास्ते में खून से सनी कुल्हाड़ी को केलो नदी में धो कर सबूत मिटाने की पहल की गई। हालांकि पुलिस ने इस मामले को बारीकी से जांच की और मोबाइल, कुल्हाड़ी, गमछा, नकदी सहित कई अन्य सामान को जब्त किया है।

कॉल डिटेल से पकड़ी गई पत्नी
पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए सबसे पहले मृत इंजीनियर के पत्नी के कॉल डिटेल को खंगाला। जिसमें पत्नी द्वारा कान्हा के नंबर पर लगातार संपर्क में बने रहने की बात सामने आई। तब पुलिस ने कान्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद पूरे मामला स्पष्ट हो गया। पुलिस ने मास्टर माइंड पत्नी सहित 4 को जेल भेज दिया है।

-मैकनिकल इंजीनियर के हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध था। इसमें मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर शातिर अपराधियों को सुपारी देते हुए हत्या करवाई। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है- हरिश राठौर, एएसपी, रायगढ़

ये भी पढ़ें

CG Analytical News : इतने गांव में रहने वाले ग्रामीणों के दांत हो रहे खराब, हाथ-पांव हो रहे टेढ़े, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Updated on:
22 Jun 2018 12:50 pm
Published on:
22 Jun 2018 12:44 pm
Also Read
View All