रायगढ़

डीएफओ बंगले के गेट में फंसा जंगली सुअर, निकला तो दो को किया घायल, मचा हड़कंप..

CG News: रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह एक जंगल सुअर ने जमकर उत्पात मचाया। पहले तो वह डीएफओ बंगले के गेट में फंस कर घायल हो गया।

2 min read
Mar 01, 2025

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह एक जंगल सुअर ने जमकर उत्पात मचाया। पहले तो वह डीएफओ बंगले के गेट में फंस कर घायल हो गया। काफी मशक्कत के बाद उसे निकलने के बाद वह आक्रोशित होकर इधर-उधर भागने लगा। इस बीच एक घर में भी घुस गया था।

CG News: घायल जंगली सुअर की हो गई मौत

वहां से निकला तो एक युवक उससे बचने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गया। वहीं दूसरा युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिसके ऊपर सुअर ने हमला कर दिया। काफी मशक्कत के बाद सुअर को वन अमला ने पकड़ा। वहीं, उसे उपचार के लिए जब पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो वहां जंगली सुअर की मौत हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि शहर से लगे गजमार पहाड़ी पर बड़ी संया में जंगली सुअर हैं। यहां से भटक कर जंगली सुअर रोजगार गार्डन से होते हुए टीवी टावर मुय मार्ग पर आ गया। इसके बाद डीएफओ बंगला के ग्रील नुमा गेट को पार कर रहा था, तब उसका मूंह गेट में फंस गया। निकलने के प्रयास करते हुए जब जंगली सुअर छटपटाने लग तो वह घायल भी हो गया।

एक सुअर से बचने डिवाइडर से टकराया

इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। दोपहर करीब 12.30 बजे मुय गेट में फंसने के बाद काफी देर लोगों ने इंतजार किया जब कोई नहीं आया तो उसे निकालने का प्रयास आसपास के लोग ही करने लगे। किसी तरह से गेट में फंसे जंगली सुअर को निकाला गया। काफी समय से गेट पर फंसा सुअर घायल भी हो गया था, जैसे ही वह गेट से निकला तो आसपास के लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया।

इसकी वजह से उक्त मार्ग पर लोगों के बीच भगदड़ मच गई। लोग जंगली सुअर के हमले से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच उक्त जंगली सुबह टीवी टॉवर के पास एक घर में घुस गया। हालांकि किसी तरह से खदेड़कर फिर से फिर लोगों ने उसे बाहर निकाला। इस बीच वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं उसके पकड़ने के लिए रेस्क्यू की।

दूसरा सड़क पर गिरा तो उस पर किया हमला

हालांकि तब तक उक्त जंगली सुअर घायल हो चुका था। वन अमला उसे पशु चिकित्सालय लेेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक पीएम चलता रहा। विभाग के अधिकारी जंगली सुअर की मौत के बाद पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।बाहर निकलते ही आसपास के लोगों को दौड़ाया। गेट में फंसे सुअर को निकलने का प्रयास करते लोग।

सभी अधिकारी व कर्मचारी एक कार्यशाला में व्यस्त थे। हालांकि सूचना मिलने के बाद टीम वहां से मौके पर पहुंची। तब तक जंगली सुअर घायल हो चुका था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया गया है।

Published on:
01 Mar 2025 12:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर