रायपुर

1000 मंतातरित लोंगों को घर वापसी कराएंगे बागेश्वर बाबा, हिन्दू धर्म को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- जाती नहीं सनातनी कहो…

Bageshwar Baba Katha In Raipur : बागेश्वर बाबा एक हजार मंतारित लोंगो की हिन्दू धर्म मेंं वापसी कराएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jan 2024, 1:45 PM IST
bageshwar_baba_katha.jpg

Bageshwar Baba Katha In Raipur : राजधानी रायपुर के गुढिय़ारी, कोटा में बागेश्वर धाम के पीठाधिश्वर धिरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज के हनुमंत कथा का पांच दिवसीय कार्यक्रम का आज आखरी दिन है। बागेश्वर बाबा आज मंतारित लोंगो के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस कार्यक्रम में बाबा एक हजार मंतारित लोंगो की हिन्दू धर्म मेंं वापसी कराएंगे। कार्यक्रम में भाजपा नेता व मंतातरित लोगों की घर वापसी के अभियान में लगे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी हिस्सा लेंगे।


मंतातरित लोगों को हृदय से अपनाएं - बागेश्वर बाबा

Bageshwar Baba Katha In Raipur : मीडिया से चर्चा के दौरान बागेश्वर बाबा ने मंतातरित लोगों को लेकर बड़ा बयान दिया है। वहीं समाज से मंतातरित लोगों को हृदय से अपनाने की बात कही है। बाबा बोले - हमारा उद्देश्य केवल घर वापसी करवाना नहीं बल्कि उन्हें हृदय से अपनाना और सनातनी धर्म का ग्यान देना है।

Updated on:
27 Jan 2024, 1:45 PM IST
Published on: