
CHL के ब्रांड एंबेसडर सरदार सिंह और RJ नरेंद्र(Photo Patrika)
Hockey League: रेडियो की दुनिया में अपनी आवाज़ और अंदाज से पहचान बनाने वाले FM Tadka के लोकप्रिय RJ नरेंद्र ने छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (CHL) Season 1 में Ground Emcee के रूप में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से खास पहचान बनाई। टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने विभिन्न मुकाबलों की मेजबानी की, दर्शकों तक लाइव स्कोर और मैच से जुड़ी अहम जानकारियां पहुंचाईं और अपनी दमदार आवाज़ व शानदार प्रेजेंटेशन से मैदान में मौजूद दर्शकों को जोड़े रखा। उनके काम और अंदाज़ को दर्शकों के साथ-साथ टूर्नामेंट से जुड़े कई लोगों ने सराहा।
इस दौरान RJ नरेंद्र ने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और CHL के ब्रांड एंबेसडर सरदार सिंह से विशेष बातचीत भी की। बातचीत में उन्होंने छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं, हॉकी की संभावनाओं और प्रदेश को लेकर सरदार सिंह के अनुभवों पर सवाल किए। इस पर सरदार सिंह ने छत्तीसगढ़ को “संभावनाओं का गढ़” बताते हुए कहा कि प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में खेलों के क्षेत्र में नई इबारत लिखेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की खूबियों की सराहना करने के साथ RJ नरेंद्र के काम और प्रस्तुति की भी प्रशंसा की।
करीब 16 वर्षों के रेडियो अनुभव के साथ RJ नरेंद्र लेखक, कवि, गीतकार और अभिनेता भी हैं। उनकी दो पुस्तकें Love and the Radio – Part 1 और Love and the Radio – Part 2 प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी पहली पुस्तक बेस्टसेलर रही, जबकि दूसरी पुस्तक को भी पाठकों का अच्छा प्रतिसाद मिला।खेलों से भी उनका पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने स्कूली स्तर पर अच्छे स्तर का क्रिकेट खेला है और अपने क्रिकेटिंग टैलेंट के दम पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) से जुड़े कई जिलों का प्रतिनिधित्व भी किया है। रेडियो की दुनिया से लेकर हॉकी के मैदान तक, RJ नरेंद्र ने अपनी आवाज़, अनुभव और प्रस्तुति के दम पर CHL Season 1 में एक खास छाप छोड़ी।
Updated on:
2 Nov 2026, 5:38 PM IST
Published on:
2 Nov 2026, 5:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.