पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को केवल आवागमन की सुविधा ही नहीं मिलेगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को भी मदद मिलेगी। बारिश के दिनों में बच्चों की स्कूल तक पहुंच आसान होगी। वहीं, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में भी परेशानी नहीं होगी। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में उत्साह है। उन्होंने इस समस्या के समाधान की पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है।