
कर्मचारियों के तबादले पर 6 महीने की रोक (Photo AI )
Ban on employee transfers: राज्य सरकार ने जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के कार्यों में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर अगले छह माह या कार्य पूर्ण होने तक रोक लगा दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। राज्य में जनसंख्या गणना का फील्ड कार्य जनवरी-फरवरी 2027 में होना है। वर्तमान में, 12 अक्टूबर से जिला स्तर पर जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय स्तर पर तथा तहसील स्तर पर प्रभारी अधिकारियों का सघन प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। इसके बाद, नवंबर 2026 में मास्टर ट्रेनर्स, 1 दिसंबर से फील्ड ट्रेनर्स और 16 दिसंबर से गणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस तरह, पूरे मैदानी अमले को जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की समस्त प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। जनगणना कार्य निदेशालय, छत्तीसगढ़, रायपुर के निदेशक ने इस संबंध में प्रमुख सचिव को पत्र लिखा था। पत्र में बताया गया कि जनगणना का यह चरण तकनीकी, समय-सीमाबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ संपादित किया जाना है। प्रशिक्षित अमले के स्थानांतरण से प्रशासनिक और तकनीकी कठिनाइयां उत्पन्न होती हैं, जिससे कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। अतः, राज्य के जनगणना कार्य में लगाए गए और प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके समस्त जिला एवं प्रभारी अधिकारियों, मास्टर ट्रेनर्स, गणकों एवं पर्यवेक्षकों का स्थानांतरण आगामी छह माह अथवा जनगणना कार्य पूर्ण होने तक (लगभग मार्च 2027), जो भी पहले हो, यथासंभव न करने का अनुरोध किया गया है।
स्थानांतरण पर रोक की यह व्यवस्था जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जिम्मेदारी संभाल रहे प्रशिक्षित मैदानी अमले पर केंद्रित है। इसमें शामिल हैं:
Updated on:
2 Nov 2026, 6:58 PM IST
Published on:
2 Nov 2026, 6:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.