रायपुर

108 और 102 के थमे पहिए.. सड़कों पर उतरे एम्बुलेंस कर्मचारी, 4 मांगों को लेकर जताया आक्रोश

108 and 102 Workers On Strike : स्वास्थ्य सुविधा में लाइफ लाइन की भूमिका निभाने 108 और 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने 20 सितंबर बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान किया है।

less than 1 minute read
Sep 20, 2023
आज से 108 और 102 कर्मी बेमियादी हड़ताल पर, इन 4 मुद्दों के लिए उठाई आवाज
आज से 108 और 102 कर्मी बेमियादी हड़ताल पर, इन 4 मुद्दों के लिए उठाई आवाज

रायपुर। 108 and 102 Workers On Strike : स्वास्थ्य सुविधा में लाइफ लाइन की भूमिका निभाने 108 और 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने 20 सितंबर बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ संजीवनी 108 और 102 कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष राजेंद्र राठौर और सचिव विकास साहू ने बताया कि हमारी समस्याओं पर शासन-प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा।

इसलिए अब हड़ताल का निर्णय लिया है। सरकार 102 नई सेवा प्रदाता ठेका कंपनी का भर्ती विज्ञापन निरस्त कर पुराने कर्मचारियों को महत्व दे। वेतन समय पर मिले और बकाया का भी भुगतान हो।

Updated on:
20 Sept 2023 01:02 pm
Published on:
20 Sept 2023 12:54 pm