रायपुर

Train Cancelled: रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ में फिर से 12 ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला गया मार्ग…

Train Cancelled: सिकंदराबाद रेलवे में ब्लॉक से 12 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द। आज कोरबा-कोचुवेली और कल बिलासपुर-पुणे रहेगी रद्द। वहीं कुछ ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2024, 11:03 AM IST
Train Cancelled

Train Cancelled: दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के बीच ब्लॉक लेने की तारीख रेलवे ने तय कर दी है। इस दौरान नई लाइन कमीशनिंग के लिए प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जाएगा। इससे यशवंतपुर-कोरबा समेत एक दर्जन ट्रेने कई तारीखों में कैंसिल होंगी।

Train Cancelled: भारी बारिश के चलते इन ट्रेनों का नहीं आया रैक

Train Cancelled: ये सभी ट्रेनें दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर होकर चलती हैं। 4 सितम्बर को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस तथा 5 सितम्बर को बिलासपुर से चलने वाली 12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी। दक्षिण मध्य रेलवे की बुलेटिन के अनुसार वारंगल-विजयवाड़ा सेक्शन में विगत दिनों हुई भारी बारिश के चलते इन दोनों ट्रेनों का रैक नहीं आया। (Train Cancelled) क्योंकि, 2 सितम्बर को चेन्नई से चलने वाली 12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रही। इस कारण रैक अभाव की वजह से ऐन वक्त पर इन दोनों ट्रेनों के यात्रियों के सभी टिकट रिफंड करने पड़ रहे हैं।

रद्द होने वाली ट्रेेनें

  • 27 सितंबर एवं 01 व 04 अक्टूबर को यशवंतपुर से गाडी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा वेनगंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 29 सितंबर एवं 03 व 06 अक्टूबर को कोरबा से गाडी संख्या 12252 कोरबा-यशवंतपुर वेनगंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 25 व 28 सितंबर एवं 02 व 05 अक्टूबर को कोरबा से गाडी संख्या 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 23, 26 व 30 सितंबर एवं 03 अक्टूबर को कोचुवेली से गाड़ी संख्या 22648 कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 23 व 30 सितंबर को सिकंदराबाद से गाडी संख्या 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 26 सितंबर एवं 03 अक्टूबर को रक्सौल से गाडी संख्या 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 28 सितंबर एवं 05 अक्टूबर 2024 को हैदराबाद से गाडी संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 01 एवं 08 अक्टूबर को रक्सौल से गाडी संख्या 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 23, 25 व 30 सितंबर एवं 02 अक्टूबर को पटना से गाडी संख्या 03253 पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 25 सितंबर एवं 02 अक्टूबर को हैदराबाद से गाडी संख्या 07255 हैदराबाद-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 27 सितंबर एवं 04 अक्टूबर को सिकंदराबाद से गाडी संख्या 07256 सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Train Cancelled: इनका मार्ग बदला गया

1 अक्टूबर को दरभंगा से रवाना होने वाली दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पेद्दपल्ली-निजामाबाद के रास्ते सिकंदराबाद पहुंचेगी।

24 सितंबर को रक्सौल से रवाना होने वाली रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पेद्दपल्ली-निजामाबाद के रास्ते सिकंदराबाद पहुंचेगी।

6 अक्टूबर को रक्सौल से रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।

Updated on:
4 Sep 2024, 11:03 AM IST
Published on: