
रायपुर/बलौदाबाजार. शहर के जिला अस्पताल के सामने बेहोशी की हालत में मिले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 15 साल के बच्चा बेहोशी की हालत में रोड़ में लावारिश हालात में पड़ा था। लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका उपचार किया। जहां आज उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
मृतक के बदन में भूरे रंग के अंडरवियर के अतिरिक्त कुछ भी नहीं पहना है। काले बाल, दुबला पतला दाहिने हाथ में कलाई में अस्पताल की पट्टी तथा बाएं हाथ में गदेली में टैटू बना है।
इसकी जानकारी मिलने पर सिटी कोतवाली ने मृतक की पतासाजी चालू की तथा लोगों से पहचान होने पर सूचित किए जाने की बात कही। रविवार को मृतक की शिनाख्त हो चुकी है। मृतक का नाम सूरज पिता गोवर्धन यादव निवासी अर्जुनी का रहने वाला है। 19 अक्टूबर को स्वयं द्वारा मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट होकर अस्पताल में भर्ती हुआ था तथा इलाज के बाद बिना बताए बाहर निकल गया था।