मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर शामिल हैं। इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। चक्रवात के प्रभाव से इन इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। कहीं तेज बारिश तो कहीं अचानक आंधी चलने की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।