वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से कड़ी चुनौती मिली है। 1975 से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 123 वनडे मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 63 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि उसे 52 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच सात मैच बेनतीजा रहे, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। इस तरह देखा जाए तो इस प्रारूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का जीत प्रतिशत 54.74 है, जबकि भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का जीत प्रतिशत 45.25 है।