Ration Card: केवाईसी कराने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन लाखों कार्डधारियों ने नहीं कराया, जिसके कारण विभाग ने सस्पेक्टेड की लिस्ट में इन्हें शामिल कर घर-घर जाकर जांच की गई।
Ration Card: प्रदेश के 33,16,778 राशनकार्ड सदस्यों का अबतक ई-केवाईसी नहीं हुआ है। इसको लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय की ओर 25 अक्टूबर 2025 तक ई-केवाईसी कराने का आदेश जारी किया गया है।
इससे पहले भी 30 सितंबर तक केवाईसी कराने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन लाखों कार्डधारियों ने नहीं कराया, जिसके कारण विभाग ने सस्पेक्टेड की लिस्ट में इन्हें शामिल कर घर-घर जाकर जांच की गई। इसमें 1 लाख 93 हजार 67 सदस्यों के नाम राशनकार्ड से निरस्त कर दिए गए हैं।
भौतिक सत्यापन के दौरान इन सदस्यों मृत्यु हो चुकी है और कई प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 81.97 लाख राशनकार्डों में 2.73 करोड़ सदस्य पंजीकृत सदस्य हैं। इसमें वर्तमान में 2.29 करोड़ सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो चुका है। इसमें (5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को छोड़कर) बाकि सदस्यों का ई-केवाईसी करने अभियान चलाया जाएगा।
25 अक्टूबर तक ई-केवाईसी कराने का आदेश जारी किया गया है। रायपुर जिले में 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 15 प्रतिशत शेष है। इसे अभियान चलाकर पूर्ण कराया जाएगा।