रायपुर

50 सुरक्षा कर्मियों ने छत्तीसगढ़ में दो वर्ष में की आत्महत्या

गृहमंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी भाजपा विधायक ने पूछा था सवाल
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2020, 1:36 AM IST
cg news
50 सुरक्षा कर्मियों ने छत्तीसगढ़ में दो वर्ष में की आत्महत्या

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले दो वर्षों में सुरक्षा बल के लगभग 50 अधिकारियों और कर्मचारियों ने आत्महत्या की है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ सदस्य अजय चंद्राकर के सवाल के लिखित जवाब में राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि वर्ष 2018 से अब तक सुरक्षा बलों के 50 कर्मियों ने आत्महत्या की है। इनमें राज्य पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान शामिल हैं।

सरकार के विरोध में काले कपड़े पहनकर आया संयुक्त विपक्ष
[typography_font:18pt]आठ जवानों की मौत आपसी गोलीबारी में
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि इस दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस के छह जवानों समेत आठ जवानों की मौत आपसी गोलीबारी के दौरान हुई है। गृहमंत्री ने बताया कि वर्ष 2018 में 22 पुलिस कर्मियों तथा वर्ष 2019 में 26 पुलिस कर्मियों ने आत्महत्या की थी। जबकि इस वर्ष सुरक्षा बलों के दो कर्मियों ने खुद की जान ली है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने वाले जवानों में 18 नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के छह जिलों से हैं।
[typography_font:14pt]बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट से भी लैस हैं छत्तीसगढ़ के नक्सली
[typography_font:18pt]पारिवारिक तनाव भी है कारण
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के सवाल के जवाब में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि जवानों के आत्महत्या के कारणों में पारिवारिक तनाव और स्वास्थ्यगत परेशानी समेत अन्य कारण हैं। पिछले वर्ष 4 दिसंबर को नारायणपुर जिले के कड़ेनार गांव में स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 45वीं बटालियन के शिविर में जवानों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी कर दी थी। इस घटना में छह जवानों की मौत हो गई थी। वहीं 19 जून को बीजापुर जिले के मिनगाचल गांव स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के शिविर में आपसी विवाद के बाद गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई थी। मंत्री ने बताया कि जवानों का मनोबल ऊंचा बनाए रखने के लिए सभी इकाइयों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
[typography_font:14pt;" >टमाटर 15 दिनों तक रहते हैं ताजा, ये है देशी फ्रिज का कमाल

Published on: