CG News: रायपुर जिले में 200 से अधिक हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल हैं। अभिभावकों का कहना है कि कोर्स पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे में इतने कम समय में कोर्स पूरा होना अव्यवहारिक है।
CG News: विरोध के बाद स्कूल परीक्षा की तिथि बदल दी गई है। 23 फरवरी को डीईओ ने अचानक आदेश जारी कर 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया। परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होनी थी। टाइम टेबल जारी होते ही छात्रों व अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश का विरोध शुरू कर दिया।
सभी का कहना था कि रायपुर जिले में 200 से अधिक हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल हैं। अभिभावकों का कहना है कि कोर्स पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे में इतने कम समय में कोर्स पूरा होना अव्यवहारिक है। विरोध और समस्याओं को देखते हुए डीपीआई ने नई परीक्षा तिथि को स्थगित करते हुए पूर्व निर्धारित तिथि पर ही परीक्षा कराने का आदेश दिया है।
डीपीआई के आदेश में कहा गया है कि पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, छठी, सातवीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा 25 मार्च से लेकर 10 अप्रैल के बीच पूरा कराने की तैयारी करें। डीपीआई ने कहा है कि ये तिथि किसी भी सूरत में बदली नहीं जानी चाहिए। डीपीआई ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिया है।