16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cricket Betting: रायपुर,मुंबई व ओडिशा समेत कई शहरों से 20 सटोरिए गिरफ्तार, सट्टा कारोबारी बाबू खेमानी फिर फरार

Cricket Betting: रायपुर के कुख्यात सट्टा कारोबारी खेमानी गैंग का सरगना इस बार भी नहीं पकड़ा गया। इस गैंग के कलेक्शन एजेंट कमलेश देवांगन और मनदीप पहली बार पकड़ में आए है।

2 min read
Google source verification
Cricket Betting: रायपुर,मुंबई व ओडिशा समेत कई शहरों से 20 सटोरिए गिरफ्तार, सट्टा कारोबारी बाबू खेमानी फिर फरार

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे मामले में 20 सटोरिए गिरफ्तार (Photo Patrika)

Cricket Betting: आईपीएल शुरू होते ही ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का अवैध कारोबार भी जोरों पर है। पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 सटोरियों को धर दबोचा। पुलिस ने ओडिशा, मुंबई और रायपुर में एक साथ छापे मारे, इसमें दो बड़े पैनल का संचालन किया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों में रायपुर के कुख्यात सटोरिए खेमानी गैंग का कलेक्शन एजेंट भी शामिल हैं।

कबीरनगर पुलिस ने भी अलग से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए क्राइम एंड साइबर के डीसीपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास कार सवार मनदीप सिंह को पकड़ा गया। वह बजरंग ग्रुप वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहा था।

पुलिस को उसने कलेक्शन एजेंट कमलेश देवांगन के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने कमलेश को पकड़ा। कमलेश ने लंबी पूछताछ में बताया कि मुंबई में हर्ष नागदेव अपने साथियों के साथ बजरंग ग्रुप ऐप का संचालन करता है। इसके अलावा दुर्ग के हरीश नायक और सन्नी देवांगन ओडिशा में खुमान साहू के साथ मिलकर भवानीपटनम में अन्ना रेड्डी पैनल का संचालन करते हैं। आरोपियों के पास करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब भी मिला है।

ये हैं पकड़े गए आरोपी

क्राइम ब्रांच की टीम ने मुंबई के एक फ्लैट में छापा मारा। मौके से बजरंग ग्रुप के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे हर्ष नागदेव और उसके साथियों धरम राज, फत्ते सिंह यादव, कुनाल भोई, शत्रुघन कुमार कोमरे, सुनील कुमार कोमरे, तुलसी दास उर्फ प्रिंस, शुभम शीतलानी, सुशील कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 62 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, 5 एटीएम कार्ड, 2 चेकबुक, 3 एलईडी, 2 वाईफाई राउटर।

ओडिशा के भवानीपटनम से खुमान साहू सहित गौरव राय, शुभम उइके, आकाश सागर, किशन कुमार, अभिषेक कुमार भारती, विनय कुमार पकड़े गए। आरोपियों से 25 मोबाइल, 4 लैपटाप, 20 सिम कार्ड जब्त किया गया। इसी तरह दुर्ग से हरीश नायक उर्फ भोला नायक व सन्नी देवांगन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से विभिन्न बैंकोें के 60 एटीएम कार्ड, 5 मोबाइल फोन, नगद 1 लाख सहित कार भी जब्त किया गया है।

खेमानी फिर फरार

रायपुर के कुख्यात सट्टा कारोबारी खेमानी गैंग का सरगना इस बार भी नहीं पकड़ा गया। इस गैंग के कलेक्शन एजेंट कमलेश देवांगन और मनदीप पहली बार पकड़ में आए है। कमलेश लंबे समय से खेमानी गैंग के लिए रायपुर में कलेक्शन एजेंट का काम कर रहा था।

पश्चिम जोन में भी दो सट्टेबाज धरे गए

रायपुर पश्चिम जोन में कबीर नगर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा चला रहे आकाश तांडी और मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 5 लाख कैश बरामद हुआ है। डीसीपी संदीप पटेल ने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सटोरियों की तलाश की जा रही है।