CG News: एमजी रोड चौपाटी सहित आसपास के इलाकों में ठेले लगाने वाले और छोटे कारोबारियों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को मौदहापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रायपुर। मोबाइल दुकान खोलने के सपने ने एक 19 साल युवक को साइबर ठगी के रास्ते पर धकेल दिया। ऑनलाइन फाइनेंस और प्री-अप्रूव्ड लोन की आड़ में एमजी रोड चौपाटी सहित आसपास के इलाकों में ठेले लगाने वाले और छोटे कारोबारियों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को मौदहापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बता दें कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुदित पाठे उर्फ कृष पवार (उम्र 19 साल), पिता विजय कुमार पाठे के रूप में हुई है, जो कि मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा का रहने वाला है। आरोपी दसवीं पास है और पढ़ाई छोड़ने के बाद फाइनेंस सेक्टर में काम करने की इच्छा लेकर रायपुर आया था।