15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: महिला को कुचलकर भागा ई-रिक्शा चालक, 10 दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

Raipur News: रिक्शा का मालिक कोई और है, जिसे किराए पर चलाया जा रहा है। लेकिन पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा पाई कि रिक्शा चालक कौन था? वहीं रिक्शा मालिक का नाम बताने से भी बचती नजर आई।

2 min read
Google source verification
Raipur News: महिला को कुचलकर भागा ई-रिक्शा चालक, 10 दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

महिला को कुचलकर भागा ई-रिक्शा चालक का CCTV फुटेज (Photo Patrika)

Raipur News: दस दिन पहले अश्वनी नगर स्थित अरिहंत कॉम्प्लेक्स के पास एक ई-रिक्शा चालक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को जोरदार टक्कर मारकर कूचलने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, महिला के सिर पर 18 टांके लगे हैं। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अब तक अपराधी तक नहीं पहुंच पाई है। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

5 अप्रैल को महिला अपने घर जाने के लिए सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दिया। जिससे वे सड़क पर गिर गई। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पीडि़ता का नाम पूर्णिमा बताया जा रहा है। घटना के दौरान पास से गुजर रहा एक स्कूटी सवार युवक भी ई-रिक्शा की चपेट में आ गया। जिससे उसे भी चोटें आईं। महिला का इलाज फिलहाल एक निजी अस्पताल में चल रहा है, उसे सर और पीठ पर चोटें आई हैं।

पुरानी बस्ती थाना के प्रभारी ने बताया कि रिक्शा का पता चल गया है। रिक्शा का मालिक कोई और है, जिसे किराए पर चलाया जा रहा है। लेकिन पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा पाई कि रिक्शा चालक कौन था? वहीं रिक्शा मालिक का नाम बताने से भी बचती नजर आई।

CCTV फुटेज हुआ वायरल

घटना के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, जिसमें पूरा हादसा साफ तौर पर नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चालक बेहद तेज गति में था और टक्कर मारने के बाद बिना रुके मौके से फरार हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तेज रफ्तार और नशा बना खतरा

इस घटना ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है ताकि ऐसे लापरवाह चालकों पर लगाम लगाई जा सके।

वर्जन

रिक्शा मालिक का पता चल गया है, लेकिन कौन चला रहा था। यह अभी पता नहीं चल पाया है, जांच की जा रही है। लेकिन एक्सीडेंट का अब तक किसी के भी द्वारा अपराध पंजीबद्ध नहीं कराया गया है।