रायपुर

नशा–हथियार पर कड़ा प्रहार! तड़के 4 बजे पुलिस की 60 टीम का सर्च ऑपरेशन, 134 आरोपियों को भेजा जेल…

CG News: रायपुर में ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने तड़के 4 बजे विशेष अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग 60 टीमों ने शहर के 100 से अधिक ठिकानों पर अचानक दबिश दी।

less than 1 minute read
Nov 22, 2025
नशा–हथियार पर कड़ा प्रहार! तड़के 4 बजे पुलिस की 60 टीम का सर्च ऑपरेशन, 134 आरोपियों को भेजा जेल...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने तड़के 4 बजे विशेष अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग 60 टीमों ने शहर के 100 से अधिक ठिकानों पर अचानक दबिश दी। इस दौरान जो भी संदिग्ध, नशा या हथियार के साथ मिला, उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने 100 ज्यादा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

CG News: रायपुर में 134 आरोपी जेल भेजे

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह ऑपरेशन निश्चय के तहत अलग-अलग थानों के स्टॉफ और अधिकारियों की संयुक्त रूप से 60 टीमें बनाई गई। इसके बाद सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान 6 आरोपियों को गांजा बेचते पकड़ा गया। 29 आरोपियों को शराब बेचते और 1 को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया। इसके साथ ही 21 वारंटियों को भी पकड़ा गया।

इसके अलावा शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 70 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इस तरह अलग-अलग मामलों में कुल 134 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें 7 फरार आरोपी भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से गांजा, नशे की गोलियां, अवैध हथियार जब्त किए गए हैं।

Updated on:
22 Nov 2025 12:58 pm
Published on:
22 Nov 2025 12:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर