30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, NHM कर्मचारियों को मिलेगा 6 लाख का मुफ्त बीमा कवर, मंत्री जायसवाल ने दी मंजूरी

Chhattisgarh News: NHM के हजारों कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कर्मचारियों को मुफ्त बीमा कवर के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू को मंजूरी दे दी है..

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News, Health Minister Shyam Bihari Jaiswal

NHM कर्मचारियों को मिलेगा 6 लाख का मुफ्त बीमा कवर ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh News: प्रदेश के हजारों NHM के कर्मचारियों को 6 लाख तक मुफ्त बीमा कवर मिलेगा। साय सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हित में यह बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू पर साइन करने के बाद इसकी सूचना जारी की। शासन द्वारा बैंक ऑफ इंडिया के साथ एम.ओ.यू. (MOU) निष्पादित किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है, जिसके तहत एनएचएम के उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को, जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है, ₹6 लाख का निःशुल्क लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर उपलब्ध कराया जाएगा।

Chhattisgarh News: नहीं आएगा अतिरिक्त भार

यह बीमा कवर सामान्य मृत्यु की स्थिति में प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था के लिए राज्य सरकार या राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा। साथ ही, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तावित समस्त सुविधाएं कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कही बड़ी बात

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि इस पहल से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हजारों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ मिलेगा तथा उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा।

शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में शुरू हुई नई सुविधा

शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। यहां नवस्थापित ऑपरेशन थिएटर में गुरुवार को पहला सफल सीटीटी ऑपरेशन सम्पन्न किया गया। जिला खनिज न्यास निधि से निर्मित इस ऑपरेशन थिएटर के संचालन से नवापारा सहित आसपास के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं सुरक्षित सर्जिकल सुविधाएं मिल सकेंगी।

सफल ऑपरेशन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी एस मार्को के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं टीम के द्वारा सफल ऑपरेशन सम्पन्न हुआ। टीम में निशचेतना विशेषज्ञ डॉ. आशा बंसल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि पाण्डेय, डॉ. रूपल ठाकुर, डॉ. रजनी किशोरी एक्का, स्टाफ नर्स नीतू एक्का, दीपशिला रंजन, आशादीप तिर्की तथा ओटी टेक्नीशियन विवेक तिवारी शामिल रहे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला नेताम ने बताया कि नवीन ऑपरेशन थिएटर प्रारंभ होने से अब मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो पाएंगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर मातृ एवं शल्य चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।