रायपुर

भूपेश बघेल के बयान पर सियासी घमासान, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का पलटवार, बोले- बड़े नेता हैं, भाषा की मर्यादा रखें

CG Politics: रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से किए जाने के बयान पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

2 min read
Jan 02, 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का पलटवार(photo-patrika)

CG Politics: छत्तीसगढ़ के रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से किए जाने के बयान पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है। मंत्री टंकराम वर्मा के बाद अब उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी इस बयान को लेकर भूपेश बघेल पर निशाना साधा है।

CG Politics: “बड़े नेता हैं, भाषा की मर्यादा समझनी चाहिए” : विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भूपेश बघेल एक बड़े और अनुभवी नेता हैं, उनसे इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि शब्दों की एक मर्यादा होती है और नेताओं को इसका ध्यान रखना चाहिए।

“भ्रष्टाचार में भी नहीं समझी सीमा” – तीखा हमला

विजय शर्मा ने आगे कहा कि जैसे भूपेश बघेल ने भाषा की सीमा नहीं समझी, वैसे ही उन्होंने भ्रष्टाचार में भी कोई सीमा नहीं मानी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में ऐसा भ्रष्टाचार हुआ, जो पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में भी नवाचार किया गया।

परिवार पर टिप्पणी हो तो उन्हें भी बुरा लगेगा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी के परिवार पर इस तरह की टिप्पणी की जाए, तो भूपेश बघेल को भी अच्छा नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति गिराने की नहीं, बल्कि गिरे हुए को उठाने की है।

नक्सली आत्मसमर्पण पर क्या बोले विजय शर्मा

तेलंगाना में नक्सली बारसे देवा और उसके 16 साथियों के आत्मसमर्पण की खबरों पर विजय शर्मा ने कहा कि जब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक स्थिति पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

कांग्रेस संगठन पर भी की टिप्पणी

कांग्रेस कार्यकारिणी के अब तक गठन नहीं होने के सवाल पर विजय शर्मा ने कहा कि दीपक बैज कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं और संगठन का विषय कांग्रेस का आंतरिक मामला है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह देखना होगा कि संगठन के भीतर उनकी कितनी “टांग खींची गई” है।

पुलिस कमिश्नरी सिस्टम पर बड़ा अपडेट

पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। अधोसंरचना का पूर्वावलोकन किया जा चुका है और 23 जनवरी से इसकी औपचारिक शुरुआत की जाएगी।

Updated on:
02 Jan 2026 02:14 pm
Published on:
02 Jan 2026 02:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर