रायपुर

भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी का शंखनाद, कहा – कोई रिश्वत मांगे तो तुरंत करें ये काम

आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नई मुहिम छेड़ दी है। छात्र युवा संघर्ष समिति ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जीरो रुपए के नोट जारी किया है।
2 min read
Feb 04, 2018
Aam Aadmi Party

रायपुर .आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नई मुहिम छेड़ दी है। छात्र युवा संघर्ष समिति ने छत्तीसगढ़ से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जीरो रुपए के नोट जारी किया है।

युवा संघर्ष समिति के सदस्य ने रविवार को साइंस कॉलेज मैदान में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जीरो रुपए का नोट जारी किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने यह नोट पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए जारी किया है और इस नोट में संदेश दिया गया है अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी-अधिकारी आपसे रिश्वत के रूप में रुपए मांगे तो यह नोट उसे दे दीजिए और उस पूरे प्रकरण की जानकारी छत्तीसगढ़ के एंटी करप्शप ब्यूरो (एसीबी) को दीजिए।

उन्होंने कहा कि साथ ही इस प्रकरण की जानकारी हमें भी दीजिए ताकि हम उस विभाग के खिलाफ या अधिकारी के लिए आंदोलन खड़ा कर सकें। समिति के सदस्य ने भ्रष्टाचार को देश के विकास के लिए गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि आज राजनीति में जब विकास एक बहुत बड़ा मुद्दा है, वहीं हम देखते हैं कि हर विकास के पीछे एक बहुत बड़ा भष्ट्राचार है। जिससे आम आदमी त्रस्त है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में बजट का भी जिक्र किया और कहा आज से दो दिन पहले आम बजट पेश किया गया। बजट में हर क्षेत्र के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं हुईं। लेकिन विकास के लिए की गई इन घोषणाओं में इस्तेमाल होने वाली 50 फीसदी राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि इसी भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी एक आंदोलन के रूप में देश में आयी है और छत्तीसगढ़ में इस जीरो रुपए के नोट के माध्यम से हम भष्टाचार उन्मूलन का कार्य करेंगे।

बतादें कि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 11 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर राजधानी रायपुर आ रहे हैं। केजरीवाल के साथ दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय, राज्य सभा सांसद संजय सिंह सहित पार्टी के कई नेताओं के भी रायपुर पहुंचने की संभावना है।

Updated on:
04 Feb 2018 03:27 pm
Published on:
04 Feb 2018 03:08 pm