रायपुर

गर्मियों में आम के मीठे स्वाद को आजमाएं रसोई में भी, जानिए टेस्टी आम पाक बनाने की विधि

मीडियम आंच में कड़ाही रखकर इसमें खोया डालकर चलाते हुए भूनें. ( घर में बना सकते हैं अमावट Aam pak , ये है सरल और आसान तरीका )

2 min read
May 03, 2019
Aam pak recipe
Aam pak recipe

आम का प्रयोग करके आप कई तरह के व्यंजन बना सकते हैं। जहां आम से आप आम रस, मैंगो शेक, मैंगो स्मूदी, मैंगो लस्सी जैसे पेय बना सकते हैं वहीं आप आम से अनेक प्रकार की मिठाईयां बना सकते हैं जैसे कि मैंगो रबड़ी, आमखंड, मैंगो पेड़े, मैगो कुल्फी, मैंगो खीर, आम पापड़, मैंगो हलवा और आम पाक जैसे अनेक व्यंजन बनाए जा सकते हैं।

कच्चे आम से आप केरी पना, अचार, लौंजी (केरी की सब्जी), केरी की चटनी, मुरब्बा आदि बना सकते हैं।

नोट: आम का प्रयोग कर मिठाई बनाने के लिए आप आम का पल्प उपयोग करें।

आप अपने मनपसंद आम का उपयोग करें। आम अच्छी तरह से पके हुए होने चाहिए।

आम पाक थोड़ी गीली (नरम) बनने वाली मिठाई हैं। आप इसे यदि सूखी (सख्त) बनाना चाहते हैं तो चाशनी एक तार की बजाय डेढ़ या दो तार की बनाएं।

आम पाक:

1 किलो आम (पल्प बनाने के लिए)

1/2 किलो मावा

200 ग्राम शक्कर

1 छोटा चम्मच पिसी इलायची

1 बड़ा चम्मच पिस्ता, बादाम कतरन

1 चम्मच घी

चुटकी भर मीठा रंग

पानी चाशनी के लिए

विधि: मावे को भारी तले की कड़ाही में मध्यम आंच पर घी छोड़ने तक भूनें। फिर आम का पल्प मिलाकर 4–5 मिनट और भूनें।

कड़ाही में पानी और शक्कर डालकर एक तार की चाशनी बनाएं। अब इसमें इलायची पाउडर और मीठा रंग डालें। भूना हुआ मावा इस चाशनी में डाल कर अच्छी तरह से हिलाएं। जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा पड़ने लगे तो घी लगी हुई थाली में फैला दें। ऊपर से पिस्ता बादाम कतरन बुरक दें।


मनचाहे आकार में काट कर सर्व करे.

Published on:
03 May 2019 12:27 pm