रायपुर

अभिनेता और निर्देशक अनुपम भार्गव की सडक़ हादसे में मौत

बिलासपुर सरगांव के पास दुर्घटना, पत्नी के साथ कार में सवार थे
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2023, 10:25 PM IST
अभिनेता और निर्देशक अनुपम भार्गव की सडक़ हादसे में मौत
अभिनेता और निर्देशक अनुपम भार्गव की सडक़ हादसे में मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के युवा अभिनेता और निर्देशक अनुपम भार्गव की सडक़ हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत की पुष्टि सिम्स हॉस्पिटल में उनके साथ रहे भीखम ने की। इससे पहली निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव को सूचना मिली। उन्होंने बताया, मुझे उनकी पत्नी का फोन आया था। वे खुद हादसे में घायल हो गईं थी। मैंने अपने परिचित को हॉस्पिटल भेजा तो पता चला कि अनुपम की डेथ हो गई है।

पत्नी संग थे कार में सवार

बताया गया कि अनुपम कार में पत्नी संग सवार थे। दोनों किसी काम से बिलासपुर गए थे। वापसी के दौरान सरगांव के पास यह घटना घटी। हादसे में पत्नी को भी भयंकर चोट आई है। उन्होंने इसकी सूचना गजेंद्र श्रीवास्तव को दी। घटना के बाद से सोशल मीडिया में यह खबर वायरल हुई।

साथी रे और जिमिकांदा बनाई

बता दें कि अनुपम ने मन कुरैशी-मुस्कान साहू के साथ साथी रे फिल्म बनाई। इसके बाद उन्होंने जिमिकांदा का निर्माण किया। उनके निर्देशन में एक और फिल्म बन रही थी। वे अपने किरदार शर्मा सिंह बघेल को लेकर काफी चर्चे में रहे। उन्होंने तीन ठन भोकवा भी बनाई थी। वे एफएम रेडियो में भी काम कर चुके थे।

Published on: