रायपुर

CG News: खबर प्रकाशित होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने मानी गलती, अब अभिभावकों को नहीं लाने होंगे प्रिंटआउट

CG News: स्कूल प्रबंधन ने अब बच्चों के अभिभावकों को मैसेज भेजकर प्रिंटआउट नहीं लेकर आने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि विभिन्न विषयों की सरकारी किताबें स्कूल में नहीं पहुंची थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2025, 10:21 AM IST
CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निकली भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

CG News: स्वामी आत्मानंद निवेदिता अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रबंधन किताबों की पीड़ीएफ सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर कर बच्चों के अभिभावकों से प्रिंटआउट लेकर आने वाली बात मान ली है। अपनी गलती स्वीकार करते हुए स्कूल प्रबंधन ने अब बच्चों के अभिभावकों को मैसेज भेजकर प्रिंटआउट नहीं लेकर आने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि विभिन्न विषयों की सरकारी किताबें स्कूल में नहीं पहुंची थी।

इसके चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसके चलते स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के अभिभावकों को सोशल मीडिया के माध्यम से किताबों की पीडीएफ भेजकर उसके प्रिंटआउट लेकर आने को कहा था। ताकि, बच्चों की पढ़ाई शुरू कराई जा सके।

इसे लेकर पत्रिका ने बच्चे कैसे करें पढ़ाई: कई स्कूलों में नहीं पहुंची सरकारी किताबें, बिक रहीं बाजार में शीर्षक से सोमवार को समाचार का प्रकाशन किया था। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने हरकत में आया और आनन-फानन में बच्चों के अभिभावकों से पीडीएफ के प्रिंटआउट नहीं लेकर आने को कहा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने साधा निशाना

पत्रिका द्वारा मामले से संबंधित समाचार का प्रकाशन करने के बाद यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संज्ञान में आया। उन्होंने पत्रिका की खबरों को अपने अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर सीएम विष्णु देव साय पर निशाना साधा। बघेल ने कहा कि पहले खबर पढ़िए, फिर जान लीजिए की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ही स्कूल शिक्षा मंत्री हैं।

Updated on:
17 Jul 2025, 10:21 AM IST
Published on: