रायपुर

Raipur News: रविवि विश्वविद्यालय की सभी छुट्टियां कैंसल, कभी भी पहुंच सकती है नैक की टीम, रविवार को भी खुला रहेगा

Raipur News: प्रशासनिक छुट्टी होने के बाद भी सभी अधिकारियों की छुट्टी कैंसल करते हुए उन्हें कैंपस बुलाया गया। प्राध्यापक-कर्मचारियों का कहना है कि हो सकता है हरेली की छुट्टी भी कैंसल हो जाए।
less than 1 minute read
Jul 20, 2025
Raipur News: रविवि की मार्कशीट में नैक की स्पेलिंग गलत, छात्र संगठनों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
रविशंकर विश्वविद्यालय (photo Patrika)

Raipur News: पं. रविशंकर विश्वविद्यालय प्रबंधन अलर्ट मोड पर है। विवि प्रबंधन ने प्रशासनिक और अकादमिक स्टाफ की छुट्टियां कैंसल कर दी हैं। यहां नैक की टीम कभी भी निरीक्षण करने पहुंच सकती है।

शनिवार को प्रशासनिक छुट्टी होने के बाद भी सभी अधिकारियों की छुट्टी कैंसल करते हुए उन्हें कैंपस बुलाया गया। प्राध्यापक-कर्मचारियों का कहना है कि हो सकता है हरेली की छुट्टी भी कैंसल हो जाए।

विश्वविद्यालय में गर्मी की छुट्टी के समय से ही कहा जा रहा है कि कभी भी नैक की टीम कैंपस आ सकती है। अभी तक किसी को भी जानकारी नहीं है कि कब नैक की टीम कैंपस पहुंचेगी। पं. रविशंकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अनुसार अभी विश्वविद्यालय को नैक द्वारा बी ग्रेड दिया गया है। जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी को ए प्लस ग्रेड भी मिल चुका है।

Updated on:
20 Jul 2025 09:33 am
Published on:
20 Jul 2025 09:33 am
Also Read
View All