रायपुर

Amit Shah CG Visit: इस दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे अमित शाह, नक्सलवाद के विरुद्ध 7 राज्यों के अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

Amit Shah CG Visit: तीन दिन के दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आएंगे। नक्सल प्रभावित सात राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Aug 2024, 11:26 AM IST
Amit Shah CG Visit

CG Politics: प्रदेश में नक्सली समस्या को जड़ से समाप्त करने के टारगेट को लेकर लगातार केंद्र सहित राज्य की भाजपा सरकार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ (Amit Shah CG Visit) आ रहे हैं। अमित शाह 23 अगस्त की शाम को यहां पहुंचेंगे। 24 और 25 को बैठक के बाद 25 की शाम को दिल्ली लौट जाएंगे।

CG Politics: नक्सल मामलों में होगी तीन अलग-अलग बैठक

बता दें कि अमित शाह यहां पर नक्सल मामलों के साथ ही तीन अलग-अलग बैठक लेंगे। उनकी बैठक में सात राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महा निदेशक शामिल होंगे। शाह के दौरे के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

बैठक में अर्द्ध सैनिक बल के अफसर भी होंगे शामिल

जानकारी के मुताबिक अमित शाह 24 अगस्त को नवा रायपुर में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों (डीपीजी) की बैठक लेंगे। इस बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात अर्द्ध सैनिक बल के अफसर भी शामिल होंगे। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

नक्‍सलवाद से मुक्‍त कराने का दावा

CG Politics: वहीं बताया जा रहा है कि इस बार अमित शाह पहले पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। बता दें कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री शाह ने प्रदेश को नक्‍सलवाद से मुक्‍त कराने का दावा किया है।

Updated on:
20 Aug 2024, 11:26 AM IST
Published on: