CG Crime News: रायपुर में गुढ़ियारी इलाके में 18 लाख की डकैती की खबर आग की तरह फैल गई थी। इसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस की जांच में सोमवार शाम को डकैती की बात झूठी साबित हुई। दरअसल रायपुर के आदर्श विहार इलाके में जमीन कारोबारी के घर पर हुई डकैती की कहानी भी साजिश थी, जिसे पति-पत्नी के आपसी विवाद और एक तांत्रिक की चालाकियों ने अंजाम तक पहुंचाया।