CG Crime News: छोटे भाई ने बताया कि घटना वाले दिन, दोनों भाई स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटे थे। उस समय उनके माता-पिता घर पर नहीं थे। बड़े भाई ने खाना गर्म करने के लिए गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की, लेकिन गलती से चूल्हा भभक गया और उसका चेहरा जल गया। माता-पिता के डर से दोनों भाइयों ने मिलकर एसिड अटैक की झूठी कहानी गढ़ ली।