8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुकमा
Raksha Bandhan 2024: नक्सलगढ़ की बहनों ने जवानों को बांधी राखी, सुरक्षा करने का किया वादा, देखें Video
Play video

Raksha Bandhan 2024: नक्सलगढ़ की बहनों ने जवानों को बांधी राखी, सुरक्षा करने का किया वादा, देखें Video

sisters of Naxalgarh tied Rakhi: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में रक्षाबंधन पर स्थानीय गांव की बहनों ने नक्सली मोर्चे पर तैनात जवानों की कलाई में रक्षासूत्र बांधा और जवानों की सलामती के लिए दुआएं भी मांगी है...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 20 Aug 2024, 9:40 AM IST

Raksha Bandhan 2024: छत्तीसगढ़ के बस्तर में पिछले 4 दशकों से नक्सलवाद काबिज है। नक्सलवाद की समाप्ति और अंदरुनी क्षेत्रों तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए हजारों पैरामिलिट्री फोर्सेस को बस्तर के अलग अलग जिलों में तैनात किया गया है। नक्सली मोर्चे पर डटे रहने के कारण देश के जवान त्योहारों में अपने घर नहीं जा पाते हैं और अपने परिवार से दूर रहते हैं। पूरे भारत देश में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए स्थानीय गांव की बहनों ने नक्सली मोर्चे पर तैनात रहे जवानों को राखी बांधी है।

इंस्पेक्टर विष्णुदेव वर्मा ने कहा, हम रक्षाबंधन का त्यौहार मना रहे हैं। रामाराम गांव की महिलाओं ने हमें राखी बांधी और रक्षाबंधन मनाय। हमने उन्हें आश्वासन दिया कि हम उन्हें सुरक्षा प्रदान करेंगे।