रायपुर

अनवर ने सीएसएमसीएल में 100 करोड़ का किया घोटाला, कर्मचारियों देने के बजाय कर दी कमीशन खोरी

CG News:छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरपेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) में हुए 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Feb 24, 2026
EOW की दबिश से मचा हड़कंप (Photo source- Patrika)

रायपुर। ईओडब्ल्यू ने छत्तीसगढ़ में हुए 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के मास्टरमाइंड अनवर ढेबर को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरपेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) में हुए 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार किया है।

यह रकम शराब दुकानों में ओवर टाइम काम करने वाले कर्मचारियों को भुगतान किया जाना था, लेकिन अनवर ने 28.80 लाख रुपए की कमीशनखोरी की। इनपुट मिलने पर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया। इसी प्रकरण में 19 फरवरी को आबकारी विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर नवीन कुमार तोमर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रिमांड पर लिया गया।

इस समय उससे पूछताछ कर बयान लिया जा रहा है। बता दें कि ईओडब्लू ने दोनों आरोपियों को ईडी के प्रतिवेदन के आधार पर गिरफ्तार किया है।इस तरह किया घोटालासीएसएमसीएल दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को 2019-20 से 2023-24 के बीच करीब 100 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया।

नियमानुसार यह राशि शराब दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को दी जानी थी, लेकिन व्यवहार में भुगतान एजेंसियों के जरिए किया गया। जांच में पता चला कि एजेंसियों को भुगतान किए गए बिलों में दर्शाए गए अधिसमय भत्ते का वास्तविक भुगतान कर्मचारियों को नहीं किया गया। इसके बजाय इस राशि को कथित रूप से कमीशन के रूप में निकालकर अवैध रूप से वितरित किया गया।

इस पूरी प्रक्रिया के जरिए शासन के आबकारी राजस्व से बड़ी रकम निकाली गई और कर्मचारियों को देने के बजाय उसे अनधिकृत लाभ के रूप में बांटा गया, जिससे राज्य को आर्थिक क्षति हुई। वहीं एजेंसियों के माध्यम से निकाली गई कमीशन की राशि आरोपी अनवर ढेबर तक पहुंचाई जाती थी।

Published on:
24 Feb 2026 12:40 am
Also Read
View All

अगली खबर