
फोटो सोर्स- पत्रिका
Holiday 2026: राजधानी रायपुर के शासकीय कर्मचारियों और कार्यालयों के लिए राज्य सरकार ने राहत भरा निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत जिले में वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं, जिससे कर्मचारियों को त्योहारों के अवसर पर अतिरिक्त छुट्टी का लाभ मिलेगा। यह अवकाश नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर में स्थित सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में लागू रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार, नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर रायपुर जिले के सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह सुविधा राज्य शासन के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों और संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगी। हालांकि, यह अवकाश सभी सेवाओं पर लागू नहीं होगा। बैंकिंग सेवाएं, कोषालय और उप-कोषालय सामान्य दिनों की तरह कार्य करते रहेंगे, ताकि वित्तीय कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।
नुआखाई: 15 सितंबर 2026 (बुधवार)
महाअष्टमी: 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार)
गोवर्धन पूजा: 9 नवंबर 2026 (सोमवार)
सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो, अनुक्रमांक-4 के नियम-7 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए घोषित किया गया है। इसके तहत कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए उपरोक्त तिथियों को स्थानीय अवकाश के रूप में मान्यता दी गई है।
इसके अलावा, राज्य सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में भी संशोधन किया है। पूर्व में 1 मई से 15 जून 2026 तक निर्धारित अवकाश को संशोधित करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक बढ़ा दिया गया है। यह आदेश प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय शालाओं पर लागू होगा, जिससे विद्यार्थियों को भी गर्मी के मौसम में अतिरिक्त राहत मिलेगी।
बड़ी खुशखबरी, इस जिले में 3 स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने दी स्वीकृति- स्कूल-कॉलेज और शासकीय कार्यालयों में छुट्टियों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कबीरधाम जिले में वर्ष 2026 के लिए तीन महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए इन तिथियों को स्थानीय अवकाश के रूप में स्वीकृति प्रदान की है… पूरी खबर पढ़े
तैयार हो जाइए छुट्टियों के लिए! 2026 में 3 स्थानीय अवकाश तय- स्कूल-कॉलेज और शासकीय कार्यालयों में छुट्टियों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं… पूरी खबर पढ़े
Published on:
17 Apr 2026 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
