रायपुर

Army Agniveer Result 2025: 22 मार्च को घोषित होगी अग्निवीर भर्ती के परिणाम, इस दिन से दी जाएगी ट्रेनिंग, देखें Details

Army Agniveer Result 2025: छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती के परिणाम कल 22 मार्च 2025 को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी किं इस साल भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Mar 2025, 2:38 PM IST
Army Agniveer Result 2025: 22 मार्च को घोषित होगी अग्निवीर भर्ती के परिणाम, इस दिन से दी जाएगी ट्रेनिंग, देखें Details

Army Agniveer Result 2025: छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती के परिणाम कल 22 मार्च 2025 को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी किं इस साल भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करेंगे।

अभ्यर्थी परिणाम देखने के लिए जॉइन इंडियन आर्मी के साइट https://www.joinindianarmy.nic.in/ का अवलोकन कर सकते हैं। परिणाम सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

Army Agniveer Result 2025: इन दिन शुरू होगी ट्रेनिंग

सभी सफल अभ्यर्थियों को 24 मार्च को सुबह 06:30 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय किकेट स्टेडियम, नया रायपुर में प्रारंभिक ब्रीफिंग और डिस्पैच प्रलेखन के लिए उपस्थित होना आवश्यक है। इन सभी सफल अभ्यार्थियों की ट्रेनिंग 01 मई 2025 से अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर में शुरू जाएगी। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलिफोन नंबर 0771-2965212,0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया जारी

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अधिसूचना जारी की गई है, जो भारतीय सेना की वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध है। इस वेबसाइट में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया 12 मार्च से प्रारंभ की गई है जो 10 अप्रैल तक खुली रहेगी।

Updated on:
21 Mar 2025, 2:38 PM IST
Published on: