रायपुर

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार: आरोपियों की जमानत खारिज, छापामार कार्रवाई में इस हाल में मिली थी युवतियां

Prostitution in Raipur Spa Center: स्पा सेंटर चलाने की आड़ में देह व्यापार कराने वाले स्पा सेंटर संचालक गजेन्द्र जायसवाल की अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2023, 1:55 PM IST
Bail of Gajendra Jaiswal rejected for prostitution in spa center
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार

रायपुर। prostitution in spa center: स्पा सेंटर चलाने की आड़ में देह व्यापार कराने वाले स्पा सेंटर संचालक गजेन्द्र जायसवाल की अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। अतिरिक्त लोक अभियोजक राजेन्द्र जैन ने बताया कि 24 जून 2023 को सिविल लाइन पुलिस ने शंकर नगर स्थित द माइण्ड वेलनेरों स्पा सेंटर में छापा मारा था।

इस दौरान वहां युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी। पूछताछ में उन्होंने लालच और दबाव बनाकर देह व्यापार कराने की बात कही। पुलिस ने युवतियों के बयान और स्पा सेंटर में तलाशी में बरामद सामानों को जब्त किया। साथ ही स्पा सेंटर मैनेजर आशियान यादव और सहायक मैनेजर राकेश महानंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी मिलते ही (prostitution in spa center) संचालक गजेन्द्र जायसवाल फरार हो गया था। पुलिस ने प्रकरण की जांच करने के बाद कोर्ट में केस डायरी पेश की। वहीं गिरफ्तारी के डर से गजेन्द्र ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन पेश किया। इसमें बताया कि पुलिस उसे झूठे आरोप में फंसा रही है। छापेमारी के दौरान वह स्पा सेंटर में नहीं था। जमानत दिए जाने पर वह जांच में सहयोग करेगा। उसका किसी भी अन्य कोर्ट में जमानत का कोई भी आवेदन लंबित नहीं है।

prostitution in spa center: अतिरिक्त लोक अभियोजक ने इसका विरोध करते हुए कहा कि प्रकरण गंभीर प्रवृत्ति का है। स्पा सेंटर संचालक के इशारे पर देह व्यापार करवाया जा रहा था। जमानत दिए जाने पर साक्ष्य को प्रभावित करने के साथ ही फरार होने की संभावना है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जमानत आवेदन को खारिज कर दिया।

Published on: