रायपुर

Bastar Lok Sabha Poll 2024: लोकसभा चुनाव के लिए CM साय ने किया ट्वीट, बोले – अमूल्य मत से भाजपा को बनाएं विजयी

Bastar Lok Sabha Poll 2024: नई सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया है।

2 min read
Apr 19, 2024
Feature image

Chhattisgarh elections 2024: नई सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया है। ट्वीट कर उन्होंने लोगों को प्रोत्साहित कर और अपने अमूल्य मत से भाजपा को विजयी बनाने की बात कही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ट्वीट

बता दें कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा क्षेत्र है इनमें कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, जबकि बस्तर और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। इस चुनाव में कुल 11 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं हालांकि, कांग्रेस के कवासी लखमा और भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

8 विधानसभा में कुल 1957 मतदान केंद्र

बस्तर लोकसभा के लिए 8 विधानसभा में कुल 1957 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मतदान केंद्र दंतेवाड़ा जिले में हैं। यहां 273 केंद्र है वहीं सबसे कम 212 मतदान केंद्र बस्तर विधानसभा में हैं। इसके अलावा नारायणपुर में 265, जगदलपुर में 247, कोण्डागांव में 242, चित्रकोट में 240, बीजापुर में 245 और कोंटा में 233 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 234 केंद्रों की शिटिंग भी की गई है।

कुल वोटरों की संख्या

लोकसभा निर्वाचन 2019 में बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचकों की कुल संख्या 13,77,935 थी, जो अब लोकसभा निर्वाचन 2024 में नामावली फ्रीज किये जाने के पश्चात बढ़कर 14,72,207 हो गयी है। इस प्रकार प्रथम चरण में पिछले लोकसभा निर्वाचन की तुलना में मतदाताओं की संख्या में 94,272 (6.84 प्रतिशत) की वृध्दि हुई है। मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है-

कुल मतदाता- 14,72,207पुरूष मतदाता – 7,00,476
महिला मतदाता – 7,71,679

Published on:
19 Apr 2024 07:49 am