
Gurugram Double death: छत्तीसगढ़ के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने हरियाणा के गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड को मारने के बाद खुद ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि भिलाई निवासी श्रेष्ठ मलिक ने यूपी की रहने वाली अपनी प्रेमिका इशाका की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों कीे शिकायत के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। सेक्टर-56 थाना पुलिस का यह मामला है।
परिजनों की शिकायत के बाद जब पुलिस युवती के कमरे में पहुंची तो कमरे में खून से सनी लाश मिली। जहां आरोपी ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई थी। बता दें कि युवती सेक्टर-55 में किराए के मकान में रहती थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली। जांच के बाद पता चला कि मृतक युवक लड़की का बॉयफ्रेंड है।
इसके बाद पता चला कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। (Chhattisgarh Crime News) मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय श्रेष्ठ मलिक निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। युवती इशाका थी, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर के शेखसराय की रहने वाली थी। तीन दिन पहले ही वह युवक के साथ रहने उसके रुम में शिफ्ट हुई थी।
फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सेक्टर-56 थाना एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस अब दोनों की कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खौफनाक कदम के पीछे की असल वजह क्या थी?
उधर, गुरुग्राम पहुंचे इंजीनियर के पिता ने बताया कि श्रेष्ठ ने कल अपने भाई को फोन किया था। उसने बताया था कि एक लड़की उसे धमकी देकर गई है। लड़की कौन थी, ये नहीं बताया था। कहना था कि उनका बेटा किसी की हत्या नहीं कर सकता। मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए।