रायपुर

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा… तेज रफ़्तार ट्रक से टकराई यात्री बस, 7 के टूटे हाथ-पैर, मच गया हंगामा

Road Accident: लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बस को खड़ी ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। पुलिस मामले में फरार बस चालक की तलाश कर रही है।

less than 1 minute read
May 05, 2024

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। अंबिकापुर से रायपुर जा रही रायल ट्रैवल्स की बस के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। शुक्रवार रात 2 बजे हुई घटना की जानकारी लगते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर भेजा था। 7 की हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार रॉयल ट्रेवल्स की बस रात लगभग 2 बजे रतनपुर दर्रीपारा के पास पहुंची थी। इस दौरान चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बस को खड़ी ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। पुलिस मामले में फरार बस चालक की तलाश कर रही है।

Published on:
05 May 2024 08:47 am
Also Read
View All

अगली खबर