2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें आवेदन करने के लिए पूरी डिटेल्स

Agniveer Recruitment 2026: ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन जून 2026 में होने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले सभी योग्यता मानदंड और दस्तावेजों की जानकारी थल सेना की वेबसाइट पर ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

2 min read
Google source verification
Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें आवेदन करने के लिए पूरी डिटेल्स

Agniveer Recruitment 2026: भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो अब बढ़ा कर 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक आयु वर्ग के वे युवा आवेदन करने के पात्र हैं, जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक अथवा डिप्लोमा उत्तीर्ण तक है।

भर्ती के लिए उम्मीदवार की ऊँचाई, वजन और सीना पद के अनुसार भिन्न-भिन्न निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन जून 2026 में होने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले सभी योग्यता मानदंड और दस्तावेजों की जानकारी थल सेना की वेबसाइट पर ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में जाकर ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर आवेदक रोजगार कार्यालय रायपुर में सेना भर्ती हेतु स्थापित हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत जनरल ड्यूटी तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस, नियमित कैडर, धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एसएसी के पदों पर चयन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test) और चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination) शामिल हैं। विशेष रूप से ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार को टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने के लिए ब्लॉक स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायतों में जाकर ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर आवेदक रोजगार कार्यालय रायपुर में सेना भर्ती हेतु स्थापित हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगे ग्राउंड टेस्ट और भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग