रायपुर

Biranpur violence: दंगे में हुई थी 22 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या, अब हत्यारों को पकड़ेगी सीबीआई

CG Crime News: विधायक ईश्वर साहू ने ही फरवरी में विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा था कि भुनेश्वर साहू के हत्यारों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Apr 2024, 10:47 AM IST
सीबीआई की टीम मई के पहले हफ्ते में छत्तीसगढ़ आएगी।

Chhattisgarh Crime: बेमेतरा के बिरनपुर हिंसा मामले की सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम मई के पहले हफ्ते में छत्तीसगढ़ आएगी। राज्य शासन ने बिरनपुर हिंसा मामले की जांच के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिसका राजपत्र में प्रकाशन भी किया गया है। इसके बाद सीबीआई ने मामले की जांच करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। एक साल पहले अप्रैल के महीने में ही बिरनपुर में हिंसा हुई थी। आठ अप्रैल 2023 को भुनेश्वर साहू की पीट-पीटकर हत्या की गई थी।

साजा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बिरनपुर गांव में दो बच्चों के बीच मामूली कहासुनी के बाद हिंसा की शुरुआत हुई थी। सांप्रदायिक दंगे में एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के 22 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। मृतक भुनेश्वर साहू के पिता को भाजपा ने साजा विधानसभा से टिकट दिया था। यहां से ईश्वर साहू ने कांग्रेस के दिग्गज नेता रविंद्र चौबे को हराया और विधायक बन गए। इसके बाद विधायक ईश्वर साहू ने ही फरवरी में विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा था कि भुनेश्वर साहू के हत्यारों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में सीबीआई जांच की घोषणा की थी।

Updated on:
27 Apr 2024, 10:47 AM IST
Published on: