रायपुर

रायपुर में Blinkit ठप! 700 डिलीवरी बॉय अचानक हड़ताल पर, शहर में मचा हड़कंप

Blinkit Delivery Staff Strike: रायपुर में ब्लिंकिट कर्मचारियों की हड़ताल से डिलीवरी सेवाएं ठप। कंपनी की नई नीतियों और वेतन कटौती के खिलाफ 700 से अधिक कर्मचारियों ने काम बंद किया।

less than 1 minute read
Nov 12, 2025
रायपुर में Blinkit की डिलीवरी सर्विस ठप (photo source- Patrika)

Blinkit Delivery Staff Strike: राजधानी रायपुर में डिलीवरी ऐप ब्लिंकिट (Blinkit Raipur) के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण ऑनलाइन सामान की डिलीवरी पूरी तरह ठप हो गई है क्योंकि लगभग 700 से अधिक डिलीवरी एजेंटों ने कंपनी की नई कार्य-नीतियों के विरोध में सामूहिक रूप से काम बंद कर दिया। बता दें यह हड़ताल अब शहर के अधिकांश हिस्सों में असर दिखा रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी की नई नीतियों से नाराज होकर कर्मचारियों ने यह कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें

76 की रफ्तार, दो बार तोड़ा सिग्नल, फिर हुई भीषण टक्कर… लाल खदान हादसे की जांच में बड़ा खुलासा! दो दिन में 29 कर्मचारियों से पूछताछ

Blinkit Delivery Staff Strike: नई पॉलिसी बनी हड़ताल की वजह

जानकारी के अनुसार, ब्लिंकिट कंपनी ने हाल ही में डिलीवरी बॉय के वेतन में कटौती की है। साथ ही, डिलीवरी समय पूरा न होने पर पेनल्टी लगाने का नियम लागू किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी ने 10 मिनट में डिलीवरी पूरी करने की अनिवार्यता तय की है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है।

700 से अधिक कर्मचारियों ने छोड़ा काम

रायपुर शहर में ब्लिंकिट के करीब 700 से अधिक डिलीवरी पार्टनर काम करते हैं। इनमें से अधिकांश ने हड़ताल में शामिल होकर डिलीवरी पूरी तरह बंद कर दी है। इसका असर सीधे ग्राहकों पर पड़ रहा है, जिन्हें आवश्यक सामान समय पर नहीं मिल पा रहा है।

कर्मचारियों का आरोप- काम का दबाव असुरक्षित

Blinkit Delivery Staff Strike: वहीं इस मामले में कर्मचारियों ने बताया कि नई पॉलिसी में समय सीमा का दबाव, कम वेतन, और लगातार पेनल्टी लगने की वजह से काम करना बेहद कठिन हो गया है। उनका कहना है कि कंपनी डिलीवरी की स्पीड पर जोर दे रही है, सुरक्षा पर नहीं। कई कर्मचारियों ने यह भी बताया कि जल्दबाजी के कारण कई दुर्घटनाएं पहले ही हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें

धान खरीदी से पहले कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, समितियों में लटके ताले

Updated on:
12 Nov 2025 05:25 pm
Published on:
12 Nov 2025 05:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर