रायपुर

एग्जाम के बहाने बॉयफ्रेंड के साथ ट्रिप पर निकली थी लड़की, घर लौट पाती उसे पहले ही….

बॉयफ्रेंड ने युवती को लोहे के जेक से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। (Boyfriend brutally killed girlfriend) (Crime news)
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2020, 7:11 PM IST
crime news
एग्जाम के बहाने बॉयफ्रेंड के साथ ट्रिप पर निकली थी लड़की, घर लौट पाती उसे पहले ही....

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एग्जाम देने के बहाने बेटी बॉयफ्रेंड के साथ तेलंगाना ट्रिप पर चलेगी। लेकिन घर वापस लौटने से पहले ही उसकी बेरहमी से हत्या (Boyfriend brutally killed girlfriend) कर दी गई। यह घटना राजनांदगांव के चिल्हाटी थानाक्षेत्र का (Crime news) है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय पायल लाडे पिता राजकुमार 31 मई को अंबागढ़ चौकी स्थित कॉलेज में परीक्षा देने के नाम से घर से निकली थी।इस दौरान पायल अपने प्रेमी सुदेश कुमार कोर्राम पिता मानसिंग के साथ तेलंगाना राज्य के मेंढ़क जिला चली गई। टीआई नरेन्द्र पुजारी ने बताया कि प्रेमी सुदेश कोर्राम मेंढ़क जिला के एक पेपर मिल में काम करता था। इधर पायल के गायब होने की शिकायत उसके परिजनों ने 1 मई को चिल्हाटी थाना में किया था। बताया जा रहा है पायल के तेलंगाना मेें होने की जानकारी सुदेश ने ही पायल के परिजनों को मोबाइल से दिया था।

बताया जा रहा है कि युवती मोबाइल पर किसी और से बात करती थी। पायल और सुदेश के बीच 6 मई को मोबाइल पर बात करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आकर सुदेश ने पायल के सिर पर जेक से वार कर दिया।

बताया गया की जेक से वार करने से पायल का इलाज तेलंगाना में ही चल रहा था इस दौरान उसके परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से राजनांदगांव ले कर आ रहे थे। रास्ते में पायल ने दम तोड़ दिया। पायल का अंबागढ़ चौकी में पोस्टमार्टम कराया गया।

अंबागढ़ चौकी पुलिस पायल के परिजनों की शिकायत पर आरोपी प्रेमी सुदेश कोर्राम के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया (Boyfriend brutally killed girlfriend) है। टीआई पुजारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ (Crime news) मामला दर्ज कर तेलंगाना के संबंधित थाना में ट्रांसफर कर दिया गया है।

Updated on:
23 Mar 2020, 7:11 PM IST
Published on: