रायपुर

गोठान निरिक्षण योजना में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा – गोठान में पानी तक की व्यवस्था नहीं

Raipur Breaking News : भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने गोकुल नगर (मठपुरैना) एवं फुंडहर स्थित गोठानों का निरीक्षण किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2023, 1:04 PM IST
गोठान निरिक्षण योजना में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा - गोठान में पानी तक की व्यवस्था नहीं
गोठान निरिक्षण योजना में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा - गोठान में पानी तक की व्यवस्था नहीं

Raipur Breaking News : भाजपा को चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान रविवार को भी जारी रहा है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने गोकुल नगर (मठपुरैना) एवं फुंडहर स्थित गोठानों का निरीक्षण किया। (CG Raipur News) इस दौरान यहां की जा रही गड़बड़ियां व अनियमितता उजागर हुई। फुंडहर में तो श्मशान घाट में ही गोठान का संचालन होना पाया गया।

विधायक अग्रवाल दोपहर को मठपुरैना गोकुल नगर स्थित गोधन न्याय योजना के गोबर खरीदी केंद्र पहुंचे। यहां एक भी कर्मचारी नहीं था। पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। वर्मी कंपोस्ट बनाने के कुछ टाके खाली पड़े थे। कुछ में मिट्टी गोबर और कीचड़ भरा हुआ था।(Raipur News Today) स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन समूह बनाए गए थे, पर भुगतान नहीं होने के कारण वे छोड़कर चले गए। फुंडहर स्थित गोठान निरीक्षण के दौरान पाया कि कोई स्थानीय ग्राम की समिति इसका संचालन नहीं करती।

युवा कांग्रेस का मेरा गोठान, मेरा अभिमान कार्यक्रम आज से शुरू

भाजपा के अभियान के खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सोमवार से मेरा गोठान, मेरा अभिमान कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। (Raipur News Today) इसके तहत राजधानी के गोकुल नगर गोठान में कार्यकर्ता गोसेवा कर श्रमदान करेंगे। इसके अलावा गोठान में कार्यरत माता-बहनों का सम्मान करेंगे ंऔर पारंपारिक खेलकूद कराएंगे।

Published on: