रायपुर

Cabinet Minister Name : कुछ ही देर में 9 मंत्री लेंगे शपथ, बृजमोहन समेत ये नाम शामिल…

Cabinet Minister Name : मंत्रिमंडल में सरगुजा संभाग का दबदबा दिखा है। सीएम के बाद सरगुजा संभाग से तीन लोगों को मंत्री बनाया गया है।

2 min read
Dec 22, 2023

Cabinet Minister Name : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को अपने 9 मंत्रियों के नामों का ऐलान कर दिया है। वे शुक्रवार को राजभवन में सुबह 11.45 बजे शपथ लेंगे। सीएम साय ने अपने मंत्रिमंडल में अनुभवी और नए चेहरों के बीच तालमेल बैठाने का प्रयास किया है।

9 मंत्रियों ने चार पुराने और पांच नए चेहरे को जगह दी गई है। सबसे खास बात यह है कि मंत्रिमंडल में सरगुजा संभाग का दबदबा दिखा है। सीएम के बाद सरगुजा संभाग से तीन लोगों को मंत्री बनाया गया है। रायपुर संभाग से दो लोगों को मंत्री बनाया गया है। इसमें वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पहली बार के विधायक टंकराम वर्मा का नाम शामिल है। विधानसभा के सत्र के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए साय ने अपने मंत्रियों के नामों का ऐलान किया।

नारायणपुर से विधायक हैं। पूर्व मंत्री रह चुके हैं। बस्तर क्षेत्र में आदिवासी वर्ग में अच्छी पैठ है।

रामानुजगंज से विधायक है। पांच बार के विधायक व पूर्व मंत्री भी चुके हैं। आदिवासी वर्ग का बड़ा चेहरा हैं।

रायपुर दक्षिण से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। पुराने कद्दावर मंत्री रहे चुके हैं। प्रशासन चलाने का अनुभव है।

संभागवार मंत्रिमंडल

मनेंद्रगढ़ से विधायक हैं। पूर्व विधायक रह चुके हैं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी थे।

नवागढ़ से विधायक हैं। पूर्व मंत्री रह चुके हैं। एससी वर्ग के लिए बड़ा चेहरा हैं।

पहली बार रायगढ़ से विधायक चुने गए हैं। पूर्व आईएएस और युवा हैं। प्रशासनिक व युवा मामलों के जानकार हैं।

जल्द होगा विभागों का बंटवारा: सीएम साय


मंत्रियों के नामों का ऐलान करने के बाद साय ने बताया कि मंत्रियों के विभागों का बंटवारा जल्द किया जाएगा। माना जा रहा है कि विभागों के बंटवारे में भी अनुभवी और नए दोनों चेहरों को महत्व दिया जाएगा।

एक मंत्री की जगह खाली छोड़ी


सीएम की घोषणा के मुताबिक 9 लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे। जबकि सरकार में सीएम सहित 13 मंत्रियों को स्थान मिल सकता है। यानी अब एक मंत्री के लिए अभी भी मशक्कत करनी होगी। माना जा रहा है कि इसमें वरिष्ठ नेताओं को जगह देकर संतुष्ट किया जा सकता है।

Published on:
22 Dec 2023 11:47 am
Also Read
View All