रायपुर

CGBSE Board Result: 10वीं में कांकेर की इशिका बाला और जशपुर के नमन ने किया टॉप, देखिए टॉपर्स की लिस्ट…

CGBSE Board Result: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिणाम घोषित किए। इस दौरान सीएम ने सभी छात्राओं की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई
2 min read
• •
Updated: 7 May 2025, 4:22 PM IST
cg board result news

CGBSE Board Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज एक साथ हाईस्कूल (10th) और हायर सेकंडरी (12th) परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिणाम घोषित किए। इस दौरान सीएम ने सभी छात्राओं की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई। इस बार 10वीं बोर्ड के परिणाम 76.53% रहा। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी।

CGBSE Board Result: इशिका बाला और नमन कुमार ने किया टॉप

10वीं बोर्ड में 80.70 प्रतिशत बालिकाओं ने सफलता हासिल किए हैं, जबकि बालकों का प्रतिशत 71.39 रहा है। टॉपर्स पर नजर डाले तो इशिका बाला और नमन कुमार खुंटिया ने 99.17% के साथ टॉप किया है। वहीं लिव्यांश देवांगन ने 99% हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रिया केवट, हेमलता पटेल और तिपेश प्रसाद यादव ने 98.83 के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

सीएम साय ने रिजल्ट जारी करते हुए टॉपर्स समेत सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इसके अलावा उन्होंने असफल हुए छात्र-छात्राओं को लगातार प्रयास करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को भी अच्छी सफलता के लिए बधाई दी है।

यहां देखें सबसे पहले परिणाम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल एक साथ दोनों क्लास के परिणाम जारी करेंगे। ऐसे में छात्र सबसे पहले अपना परिणाम देखने के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें। इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें लें।

Updated on:
7 May 2025, 4:22 PM IST
Published on: